मुख्तार अंसारी के लिए महत्वपूर्ण है 19 अप्रैल…..

ब्यूरो डेस्क। मुख्तार अंसारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है खबरों के अनुसार मुख्तार अंसारी के लिए 19 अप्रैल 2021 की तारीख महत्वपूर्ण होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस दिन एमपी एमएलए कोर्ट मुख्तार अंसारी पर आरोप तय कर सकता है।

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी पर जेलर और डिप्टी जेलर पर हमले के मामले में आरोप तय होंगे.

3 अप्रैल 2000 को लखनऊ के जेलर एसएन द्विवेदी ने आलमबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि 3 अप्रैल 2000 को लखनऊ जेल के जेलर और डिप्टी जेलर पर हमला हुआ था. जेल में पथराव और जानमाल की धमकी के इस मामले में मुख्तार अंसारी आरोपी है. मुख्तार के अलावा यूसुफ चिश्ती, आलम ,कल्लू पंडित और लालजी यादव पर आरोप तय होने है. युसूफ चिश्ती और आलम जेल में है. कल्लू पंडित और लालजी यादव जमानत पर है.

वैसे मंगलवार को मऊ की कोर्ट में मुख़्तार की पेशी होगी. फ़र्ज़ी दस्तावेजों पर शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में होगी पेशी. यह पेशी बांदा जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी.

वहीं जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को मुख्‍तार अंसारी को आजमगढ़ गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया जाएगा. मुख्तार के बांदा जेल में शिफ्ट होने के बाद आजमगढ़ पुलिस ने वारंट बी का तामिला करा दिया है. 22 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार को आजमगढ़ जेल लाया जाएगा. मुख़्तार को एक पुराने मामले में गैंगस्टर एक्ट में दर्ज एक मामले में कोर्ट में पेश होना है. (Source : News Agency)

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading