विश्वजीत मिश्रा की रिपोर्ट
वाराणसी। निर्वाचन अधिकारी विकास खंड पिंडरा ने बताया कि ग्राम पंचायत इन्दरपुर, न्याय पंचायत रसलपुर, विकास खण्ड पिण्डरा के निवासी विजेन्द्र कुमार पुत्र हरी द्वारा प्रधान पद हेतु 08.04.2021 का नामाकन किया गया था। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार पुत्र हरी का
नामाकन पत्र जॉँच में वैध पाया गया। ग्राम पंचायत इन्दरपुर के प्रधान पद लड़ने वाले घोषित वैध प्रत्याशियों की सूची में प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार पुत्र हरी का नाम सम्मिलित है।
प्रधान पद के प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार पुत्र हरी की दिनांक 10.04.2021 को रात्रि में आकस्मिक मृत्यु हो गयी है। मृतक प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार के परिजनों द्वारा सम्बन्धित थाने में दर्ज कराई गयी। चूंकि प्रत्याशी विजेन्द्र कुमार पुत्र हरी प्रधान पद हेतु यथाविधि नाम निर्देशित हो चुके है तथा उनका नाम निर्देशन वैध है। इस स्थिति में ग्राम पंचायत इन्दरपुर के वैध घोषित प्रत्याशी की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण चुनाव कराया जाना सम्भव नहीं है।
इसलिए ग्राम पंचायत इन्दरपुर विकास खण्ड पिण्डरा में 19.04.2021 को होने वाले प्रधान ग्राम पंचायत पद के चुनाव को रद्द किया गया है।

