बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार शाम एक बार फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जेल से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए था। लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने दोबारा से मेडिकल कॉलेज में ही शिफ्ट करना उचित समझा। फिलहाल मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
इसके पहले सोमवार रात भी बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी। पेट दर्द की शिकायत पर जेल प्रशासन ने माफिया को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया था। मगर, हालत में सुधार होने के बाद मुख्तार को शाम 6 बजे बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मुख्तार 14 घंटे अस्पताल में रहा था।

