मुख्तार अंसारी की मौत… कब और कैसे?

Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. हार्ट अटैक के चलते मुख्तार अंसारी का निधन हो गया है. बता दें कि बांदा जेल में तबियत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी को फौरन बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. तभी से खबर सामने आ रही थी कि मुख्तार अंसारी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. मगर अब मुख्तार अंसारी के निधन की खबर सामने आ गई है. इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया है. बता दें कि मुख्तार अंसारी अपने बैरक में बेहोश पाया गया था. इसके बाद उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्तार अंसारी की तबियत काफी खराब थी. उसे पिछले दिनों ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इस दौरान करीब 14 घंटे तक वह आईसीय़ू में भर्ती रहा था. फिर उसे डॉक्टरों ने वापस जेल भेज दिया था. बता दें कि उस दौरान मुख्तार की ब्लड रिपोर्ट भी सही आई थी. मगर आज यानी गुरुवार की शाम मुख्तार अंसारी की जेल में तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading