प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले ली है. उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया. मोदी सरकार 3.0 में कुल 72 मंत्री शामिल किये गए है, जिनमें 30 कैबिनेट मंत्री है, इसके अलावा, 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और 36 सांसदों को राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है. आधिकारी डेटा के अनुसार आप मंत्रियो का पोर्फोलियो देख सकते है जो India.gov.in से लिया गया है.
लोकसभा अध्यक्ष (Lok Sabha Speaker) का पद भारतीय संसद के निम्न सदन, लोकसभा, का एक महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित पद है. यह पद लोकसभा की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिम्मेदार होता है. अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के सदस्यों के बीच से ही किया जाता है, और यह चुनाव नई लोकसभा के गठन के बाद सबसे पहले होता है.
एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार राजनीतिक दिग्गज हैं और स्पीकर का पद ‘राजनीतिक बीमा’ के रूप में चाहते हैं. पिछले कुछ वर्षों में, सत्तारूढ़ दलों के भीतर विद्रोह के कई मामले सामने आए हैं, जिसके कारण विभाजन हुआ और सरकारें भी गिरीं. जिस कारण स्पीकर का पद महत्वपूर्ण हो जाता है.
Modi 3.0 Cabinet Portfolio list announced मंत्रालय बंटवारें की लेटेस्ट अपडेट:
- पीएम मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग है. साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; और अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किये गये.
- वरिष्ठ भाजपा नेता और गांधीनगर से सांसद अमित शाह लगातार दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में वापसी के लिए तैयार हैं. इसके साथ ही वह सहकारिता मंत्रालय का भी नेतृत्व करेंगे.
- कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है.
- पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है, जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है.
- कर्पूरी ठाकुर के बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है.
- जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन (ललन सिंह) पंचायती राज मंत्रालय के साथ-साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का संभालेंगे.
- प्रह्लाद जोशी को उपभोक्ता मामले और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग मिला.
- रक्षा खडसे युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं, सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं.
- मुरलीधर मोहोल नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री हैं, रवनीत सिंह बिट्टू खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री हैं.
- दुर्गा दास उइके आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री हैं का पद मिला है.
- सुकांत मजूमदार शिक्षा और पूर्वोत्तर राज्य मंत्री हैं, तोखन साहू आवास राज्य मंत्री हैं, हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री हैं.
- लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने 71 मंत्रिपरिषद को विभाग सौंप दिए है.
- अर्जुन राम मेघवाल कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री बने.
- अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे.
- नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है. मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय और अर्बन मंत्रालय दिया गया है.
- जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दिया गया है.
- मोदी 3.0 सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा दो राज्य मंत्री बनेंगे.सिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है.
- सर्बानंद सोनोवाल के पास बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय बरकरार है.
- एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण के पास क्रमशः विदेश और वित्त विभाग बरकरार है.
- हरदीप सिंह पुरी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय बरकरार है.
- नितिन गडकरी को फिर से उनका पुराना मंत्रलाय सड़क- परिवहन मंत्रालय दिया गया है.
- Modi 3.0 Cabinet: अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिली है.
मोदी 3.0 में किस राज्य को कितना प्रतिनिधत्व:
हाल ही में मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का नेता चुना गया था. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अलावा विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल शामिल है. बता दें कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने 1999 से 2004 तक देश की बागडोर संभाली थी.
| राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश | मंत्रियों की संख्या |
| उत्तर प्रदेश | 10 |
| बिहार | 8 |
| राजस्थान | 5 |
| मध्य प्रदेश | 5 |
| गुजरात | 4 |
| कर्नाटक | 4 |
| हरियाणा | 3 |
| आंध्र प्रदेश | 3 |
| तमिलनाडू | 3 |
| पंजाब | 2 |
| असम | 2 |
| ओडिशा | 2 |
| पश्चिम बंगाल | 2 |
| तेलंगाना | 2 |
| केरल | 2 |
| झारखंड | 2 |
| हिमाचल प्रदेश | 1 |
| जम्मू कश्मीर | 1 |
| दिल्ली | 1 |
| उत्तराखंड | 1 |
| अरूणाचल प्रदेश | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 1 |
| गोवा | 1 |
Women Ministers NDA Cabinet Modi 3.0 मंत्रिमंडल में कितनी महिलाएं और किसे मिला कौन सा मंत्रालय:
पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है, जिनके मंत्रालय की जानकारी नीचे दी गयी है-
| क्रम संख्या | नाम | रैंक | जिम्मेदारी |
| 1 | श्रीमती निर्मला सीतारामन | कैबिनेट | वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री |
| 2 | श्रीमती अन्नपूर्णा देवी | कैबिनेट | महिला और बाल विकास मंत्री |
| 3 | श्रीमती अनुप्रिया पटेल | राज्य मंत्री | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 4 | श्रीमती रक्षा निखिल खडसे | राज्य मंत्री | युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 5 | श्रीमती सावित्री ठाकुर | राज्य मंत्री | महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 6 | श्रीमती निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया | राज्य मंत्री | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 7 | सुश्री शोभा करंदलाजे | राज्य मंत्री | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
किसे मिला कौन-सा पोर्टफोलियो:
मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के बीच पोर्टफोलियो का बंटवारा कर दिया गया है. जिसकी डिटेल्स आप नीचे देख सकते है-
स्रोत- India.gov.in
| मंत्रिपरिषद के सदस्यों की सूची (09.06.2024 को शपथ ग्रहण) | |
| श्री नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) | मंत्रालय/ विभाग |
| – कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय | |
| – परमाणु ऊर्जा विभाग | |
| – अंतरिक्ष विभाग | |
| – सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे | |
| – अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं | |
| कैबिनेट मंत्री | ||
| 1 | श्री राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्री |
| 2 | श्री अमित शाह | गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री |
| 3 | श्री नितिन जयराम गडकरी | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री |
| 4 | श्री जगत प्रकाश नड्डा | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्री |
| 5 | श्री शिवराज सिंह चौहान | कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री |
| 6 | श्रीमती निर्मला सीतारामन | वित्त मंत्री एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री |
| 7 | डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर | विदेश मंत्री |
| 8 | श्री मनोहर लाल | आवास और शहरी कार्य मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री |
| 9 | श्री एच. डी. कुमारस्वामी | भारी उद्योग मंत्री एवं इस्पात मंत्री |
| 10 | श्री पीयूष गोयल | वाणिज्य और उद्योग मंत्री |
| 11 | श्री धर्मेंद्र प्रधान | शिक्षा मंत्री |
| 12 | श्री जीतन राम मांझी | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री |
| 13 | श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह | पंचायती राज मंत्री एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री |
| 14 | श्री सर्बानंद सोनोवाल | बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री |
| 15 | डॉ. वीरेंद्र कुमार | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री |
| 16 | श्री किंजरापु राममोहन नायडू | नागरिक उड्डयन मंत्री |
| 17 | श्री प्रह्लाद जोशी | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री |
| 18 | श्री जुएल ओराम | जनजातीय मामले मंत्री |
| 19 | श्री गिरिराज सिंह | कपड़ा मंत्री |
| 20 | श्री अश्विनी वैष्णव | रेल मंत्री, सूचना और प्रसारण मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री |
| 21 | श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया | संचार मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री |
| 22 | श्री भूपेंद्र यादव | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री |
| 23 | श्री गजेंद्र सिंह शेखावत | संस्कृति मंत्री एवं पर्यटन मंत्री |
| 24 | श्रीमती अन्नपूर्णा देवी | महिला और बाल विकास मंत्री |
| 25 | श्री किरेन रिजिजू | संसदीय कार्य मंत्री एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री |
| 26 | श्री हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री |
| 27 | डॉ. मनसुख मंडाविया | श्रम और रोजगार मंत्री एवं युवा मामले और खेल मंत्री |
| 28 | श्री जी. किशन रेड्डी | कोयला मंत्री एवं खान मंत्री |
| 29 | श्री चिराग पासवान | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री |
| 30 | श्री सी आर पाटिल | जल शक्ति मंत्री |
| राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | ||
| 1 | राव इंद्रजीत सिंह | सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं योजना मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 2 | डॉ. जितेंद्र सिंह | विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री एवं कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री |
| 3 | श्री अर्जुन राम मेघवाल | कानून और न्याय मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 4 | श्री जाधव प्रतापराव गणपताराव | आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 5 | श्री जयंत चौधरी | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| राज्य मंत्री | ||
| 1 | श्री जितिन प्रसाद | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 2 | श्री श्रीपाद येसो नाइक | ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 3 | श्री पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 4 | श्री कृष्ण पाल | सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 5 | श्री रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 6 | श्री राम नाथ ठाकुर | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 7 | श्री नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 8 | श्रीमती अनुप्रिया पटेल | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 9 | श्री वी. सोमन्ना | जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 10 | डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 11 | प्रो. एस. पी. सिंह बघेल | मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 12 | सुश्री शोभा करंदलाजे | सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं श्रम और रोजगार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 13 | श्री कीर्तिवर्धन सिंह | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 14 | श्री बी. एल. वर्मा | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 15 | श्री शांतनु ठाकुर | बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 16 | श्री सुरेश गोपी | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 17 | डॉ. एल. मुरुगन | सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 18 | श्री अजय टम्टा | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 19 | श्री बांदी संजय कुमार | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 20 | श्री कमलेश पासवान | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 21 | श्री भागीरथ चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 22 | श्री सतीश चंद्र दुबे | कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं खान मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 23 | श्री संजय सेठ | रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 24 | श्री रवींद्र सिंह | खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 25 | श्री दुर्गादास उइके | जनजातीय मामले मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 26 | श्रीमती रक्षा निखिल खडसे | युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 27 | श्री सुकांत मजूमदार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 28 | श्रीमती सावित्री ठाकुर | महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 29 | श्री तोखन साहू | आवास और शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 30 | श्री राज भूषण चौधरी | जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 31 | श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 32 | श्री हर्ष मल्होत्रा | कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 33 | श्रीमती निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 34 | श्री मुरलीधर मोहोल | सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 35 | श्री जॉर्ज कुरियन | अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| 36 | श्री पबित्रा मार्गेरिटा | विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री एवं कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री |