सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश से पहले महिला पकड़ी गई

रिपोर्ट: सऊद अंसारी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी इलाके गौतमपल्ली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीएम आवास के पास हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की शीशी लेकर पहुंची महिला को सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपनी पीड़ा बयां की तो पुलिस भी हैरान रह गई।

पकड़ी गई महिला की पहचान मुरादाबाद जिले के मूंडा पांडे थाना क्षेत्र निवासी ताज करा के रूप में हुई है। उसने बताया कि मां बचपन में ही गुजर गई थी और पिता ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से पारिवारिक हालात बिगड़ते चले गए। ताज करा का आरोप है कि उसके चाचा ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और जब उसने पुलिस से मदद मांगी तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

न्याय की आस में महिला शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। उसका कहना था कि आखिरी उम्मीद के तौर पर वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। परिजनों और पुलिस से निराश होकर उसने आत्मदाह करने का मन बना लिया था।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश सिंह ने बताया कि महिला को सुरक्षित पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। मुरादाबाद पुलिस की मदद से उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading