हॉकी में करमपुर का खिताब पर कब्जा

गाज़ीपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह पर जिला स्तरीय जूनियर बालकों की हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल करमपुर एवं स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसमें करमपुर 4-3 से विजयी रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने किया। मैच का संचालन नफीस अहमद, बृजेश यादव, अजय गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, मो. इलियास, राजन, आरजू द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्यासुद्दीन अहमद, पारसनाथ सिंह, विनोद राय, जैनेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। अंत में क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading