Suicide Case: कर्ज ने ले ली विवाहिता की जान!

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

गाज़ीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में शुक्रवार को फंदे पर लटकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका कर्ज को लेकर परेशान थी। हालांकि पुलिस कारणों की तलाश में जुटी हुई है।

घर के लोग सुबह उठे तो विवाहिता सरिता देवी (30) को कमरे में न देखकर तलाश करने लगे। पशुओं के लिए जिस कमरे में भूसा रखा था, वहां फंदे से पत्नी को लटकता देखकर पति अरविंद राम शोर मचाने लगा। तब-तक परिवार के अन्य सदस्य और गांव के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोग फंदे से उतारकर महिला को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि भारी कर्ज को लेकर सरिता परेशान थी। कर्ज लेने की वजह से अक्सर गांव में और घर वालों से विवाद होता रहता था। इधर, जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। मृतका के पिता फिरतु राम और ससुर पलटू राम की आपसी सहमति के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मृतका ने कर्ज ले रखा था। कर्ज लौटाना मुश्किल हो रहा था, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading