बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं. विनोद तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा 34 मंत्रियों को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी और 18 ओबीसी और 47 युवा नेता शामिल हैं, जिनको लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गांधीनगर, मनसुख मांडवीया पोरबंदर, राजनाथ सिंह लखनऊ, जितेंद्र सिंह उधमपुर, किरेन रिजिजू अरुणाचल ईस्ट, सर्बानंद सोनोवाल असम के तापिर गांव डिब्रूगढ़, संजीव बालियान मुज्जफरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. गुजरात की अन्य सीटों में विनोद चावड़ा कच्छ से, भरूच से मनसुख वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल चुनाव लड़ेंगे.

शिवराज सिंह चौहान विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा मुरैना शिव मंगल सिंह तोमर, भिंड (आरक्षित) से संध्या राय, गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर लता वानखेड़े को टिकट मिला.

दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.

भाजपा की पहली सूची में क्या खास? 

  • 195 नामों का एलान
  • 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों का नाम सूची में
  • 28 महिलाओं को मौका
  • 47 युवा उम्मीदवार, जिनकी उम्र 50 साल से कम है
  • 27 नाम अनुसूचित जाति से
  • 18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
  • 57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से 

किसे-कहां से टिकट – पूरी सूची डाउनलोड करें:

…………………

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद
  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टिकमगढ़ से वीरेंद्र खाटी
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जर्नादन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्र
  • शहडोलसे हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद दर्शन सिंह
  • विदिशा से शिवराज
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से गजेंद्र पटेल
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • कोटा से ओम बिरला
  • झालवाड़ा से दुष्यंत सिंह
  • चित्तोड़गढ़ से सीपी जोशी
  • नागौर ज्योति मिर्धा

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading