आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

योगी सरकार की शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के तीन और ज़िलों में कमिश्नरेट के गठन का रास्ता साफ हो गया है। गाजियाबाद, आगरा और इलाहाबाद को कमिश्नरेट बनाए जाने के प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट की मुहर लगी। तीनों कमिश्नरेट में आज ही कमिश्नर की तैनाती होगी। आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज पूरे जिले में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जाएगी। आज कैबिनेट में कुल 16 प्रस्ताव मंजूर किए गए। परिवहन विभाग के तीन प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं।

यूपी कैबिनेट में नई स्क्रैप पॉलिसी को पास कर दिया गया है। इसके तहत 15 साल से पुरानी गाड़ी को स्क्रैप कराने पर सरकार सर्टिफिकेट देगी। इसके आधार पर एक साल के अंदर नई गाड़ी खरीदकर रजिस्ट्रेशन कराने पर टैक्स में 15 प्रतिशत छूट मिलेगी और व्यवसायिक गाड़ी पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 23 बड़े शहरों के बस स्टैंड पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज के दो दो बस स्टैंड शामिल है। उन्हें हवाई अड्डे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यात्रियों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था होगी। रेस्तरां और बाजार भी होगा।  भविष्य में सभी 75 जिलो में इसे लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading