सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आएंगे जौनपुर

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। अखिलेश यादव 12 जनवरी को आयेंगे जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 जनवरी को जौनपुर आ रहे हैं। वह निगोह के श्रीराम डिग्री कॉलेज आदमपुर परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. पारसनाथ यादव की जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। पार्टी नेतृत्व के निर्देश के बाद जिला इकाई तैयारियों में जुट गई है। जिला प्रशासन से कार्यक्रम के लिए अनुमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है। अनुमति की सूचना लखनऊ पार्टी कार्यालय को भेज दिया गया है।
सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पारसनाथ यादव का पिछले वर्ष जून में निधन हो गया है। उनके निधनोपरान्त हुए उप चुनाव में सपा के बैनर तले स्व पारस नाथ के बड़े पुत्र मल्हनी के विधायक है।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया कि 12 जनवरी को श्रीराम डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। उनकी ओर से सहमति मिल चुकी है। जिला प्रशासन से मिलकर अन्य अनुमति सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading