AK-47 लेकर सपा व बसपा के शासन काल मे गुण्डागर्दी करने वालों पर योगी सरकार चला रही है बुल्डोजर- राधा मोहन सिंह

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। 11 जनवरी भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव रणनीति तैयार करने में जुट गई है इसको लेकर संगठन के पदाधिकारी जिलों में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पंचायत चुनाव को लेकर टी डी कालेज के बलराम पुर हाल में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव के अध्यक्षता में बैठक किये। बैठक में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को होने वाले पंचायत चुनाव मे जीतने का मंत्र दिया। जिसमे जिलाध्यक्ष जौनपुर और मछलीशहर, महामंत्री, पंचायत जिला संयोजक, ब्लॉक संयोजक एव वार्ड संयोजक बैठक में भाग लिये। राधा मोहन सिंह ने कहा कि पिछले 15 साल के सपा, बसपा सरकार में लूट, गुंडागर्दी, दहशतगर्दी थी। लोग ए के-47 लेकर चलते थे,।आज उन्हीं पर योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर चल रहा है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन में कोई दुखी नहीं होगा, उन्होंने आगे कहा कि चाहें केंद्र की सरकार हो या राज्य सरकार उसके मंत्री के परिजन सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह देश के लिए एक आईना है यही नहीं सरकार के मंत्री या संगठन के पदाधिकारी किसी थाने में मुलजिम को छुड़ाने के लिए फोन भी नहीं करते उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ईश्वर देव सिंह, अशोक सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव मिश्रा, सांसद वी पी सरोज, विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया,अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव,ओबीसी मोर्चा काशी प्रांत के सदस्य महेंद्र गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्दर मिश्रा,मनोज दुबे,रामसूरत बिन्द ,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया,अमित श्रीवास्तव,किरण श्रीवास्तव,संतोष सिंह, सुनील तिवारी,जिला मंत्री राजू दादा,संदीप सरोज,उमाशंकर सिंह,अवधेश यादव,आमोद सिंह,संजीव शर्मा,विनीत शुक्ला,रोहन सिंह,अनिल गुप्ता,विपिन द्विवेदी,इंद्रसेन सिंह,प्रमोद प्रजापति,बालवीर गाैड़, विनोद शर्मा,विनोद मौर्य,लव कुश सिंह,अमित श्रीवास्तव,मदन सोनी,धर्मेंद्र मिश्रा,राज केसर पाल,सुनील अग्रहरि,वंश बहादुर पाल,नरेंद्र विश्वकर्मा,जितेंद्र मिश्रा,भूपेश सिंह,अजय मिश्रा,शैलेश सिंह,वार्ड संयोजक एवं ब्लॉक संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading