जौनपुर कर्मचारी रहे मस्त जनता रही परेशान

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। केराकत नगर में,जनता परेशान है पोस्ट ऑफिस केराकत के कर्मचारी मस्त हैं। सूत्रों से मिली जानकारी कि 10बजकर 20 मिनट तक पोस्टऑफिस केराकत में, कोई कर्मचारी नही एक कर्मचारी आया जो बिना मास्क का था।पूछने पर जबाब नही दिया। गुरुवार को दफ्तर हो या सरकारी आफिस कर्मचारी समय पर नही पहुँच रहें है आफिस। प्राप्त जानकारी के अनुसार संवाददाता जब पोस्टऑफिस केराकत 10 बजकर10 मिनट पर पहुँचा तो वहाँ किसी कर्मचारियो को न पाकर स्तब्ध रह गया।एक कर्मचारी आया भी तो मास्क नही लगाया था। उससे न लगाने कारण पूछा तो वह कुछ बोल न सका।और कहा कि आपको जो लिखना है लिख दीजियें। हमे कोई फर्क नही पड़ता। नाम भी नही बताया। जनता परेशान है कर्मचारी मस्त हैं। ऐसे में क्या मतलब।जनता के नुमाइंदे ही जनता को बरगला रहे हैं। बैठकर तनख्वाह बना रहे हैं। सरकार के आदेशों की कर रहे अवहेलना।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading