लाठी से पीटा, ट्रैक्टर से कूंचला और ईंट से कूचकर, कर दी हत्या, सहमा पूर्वांचल

आजमगढ़, निजामाबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर के पास बुधवार की शाम को घर आ रहे पिता को बेटे के सामने गांव के मन बढो ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया जिसे देख बाजार वासी सन्न रह गए और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
तहबरपुर थाना क्षेत्र के खाजेपुर गांव के रहने वाले जगदीश यादव 40 पुत्र स्वर्गीय रामसमुझ यादव दिल्ली में रहकर ट्रेलर चलाते थे और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे बुधवार की शाम को दिल्ली से जब घर आ रहे थे तो निजामाबाद बाजार में अपने घर फोन कर अपने छोटे बेटे हिमांशु को बुला लिया और सात पैदल ही घर के लिए चल दिए जैसे ही है अलीपुर के पास पहुंचे की 2005 से गांव के ही सतीश, मंगल, गुड्डू पुत्र स्वर्गीय केदार यादव चली आ रही पुरानी दुश्मनी को लेकर पहले ही से तीनों वहीं घात लगाए अपनी दुकान पर बैठे थे जैसे ही जगदीश यादव को आता देख तीनों लाठी-डंडे और राड लेकर उन पर टूट पडे और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया उसके बाद भी मनबढो ने अपने ट्रैक्टर से कुचलकर बेटे हिमांशु के सामने पिता की निर्मम हत्या कर दी और बेटा सब कुछ देखता रहा उसके बाद मनबढ फरार हो गए। पुलिस को कानों कान तक खबर तक नहीं लगी क्योंकि रशीद गंज पुलिस चौकी घटनास्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है मृतक दो पुत्र और तीन पुत्री का पिता था।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading