संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। आज दिनांक 03-12-2020 को “मिशन शक्ति” अभियान के तहत सहजानन्द स्नाकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय व उनकी धर्मपत्नी द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया। महिलाओं की सुरक्षा हेतु बने विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, यू0पी0-112, 181 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।

