यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल – कई जिलों की कमान बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार देर रात 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। सभी अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम पदों पर तैनाती दी गई है।

ए. सतीश गणेश बने एडीजी यातायात व सड़क सुरक्षा

सीनियर आईपीएस अधिकारी ए. सतीश गणेश (RR-1996), जो अब तक पीटीएस मुरादाबाद में अपर पुलिस महानिदेशक थे, को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। राज्य में सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों को देखते हुए उनकी तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

राजीव सभरवाल को मिला अतिरिक्त प्रभार

1993 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के साथ-साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं 1998 बैच के अधिकारी के. सत्यनारायण को अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

मोदक राजेश और सुभाष चंद्र दुबे की तैनाती

2003 बैच के आईपीएस मोदक राजेश डी. राव को पुलिस महानिरीक्षक, जीआरपी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 2005 बैच के आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस महानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ में नियुक्त किया गया है।

डीआईजी स्तर पर तबादले

अनीस अहमद अंसारी (RR-2009) – डीआईजी पीएसी मुख्यालय, लखनऊ

देवरंजन वर्मा (RR-2011) – डीआईजी स्थापना, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ


एसपी/सेनानायक स्तर पर नई तैनाती

डॉ. मीनाक्षी कात्यायन (RR-2014) – सेनानायक 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी

सवाबंद सिंह यादव (SPS-2014) – एसपी, एसएसएफ मुख्यालय, लखनऊ

पंकज कुमार पांडेय (SPS-2014) – एसपी, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ

डॉ. महेंद्र पाल सिंह (SPS-2015) – सेनानायक 5वीं वाहिनी एसएसएफ, सहारनपुर

शभुम पटेल (RR-2016) – एसपी, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ

मनीष कुमार अवस्थी (SPS-2017) – सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर

अशोक कुमार (SPS-2017) – एसपी, यूपी पावर कॉर्पोरेशन, लखनऊ

चंद्रकांत मीणा (RR-2018) – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, कानपुर नगर

रोहित झा (RR-2021) – अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ


अन्य ज़िला व इकाई स्तर पर बदलाव

लिहारिका शर्मा – सेनानायक, 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर

संजीव कुमार वाजपेयी – सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा

अनिल कुमार – प्राचार्य, पीटीएस, गोरखपुर

बृजेश कुमार गौतम – एसपी अपराध, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

ओम प्रकाश सिंह (I) – एसपी लॉजिस्टिक्स, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

ओम प्रकाश सिंह (II) – एसपी कानून-व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

अजीजुल हक – एसपी, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

लविय कुमार सिंह – एसपी, स्पॉट टीम एटीएस, लखनऊ

अशोक कुमार (द्वितीय) – एसपी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ

संजय राय – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या

आनंद कुमार (II) – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली

संजय कुमार (II) – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर

शासन का मानना है कि इन व्यापक तबादलों से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को और मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर सरकार ने यह संदेश दिया है कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये रही पूरी लिस्ट:

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading