27 सहायक समीक्षा अधिकारियों को मिला प्रमोशन…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सचिवालय प्रशासन में कार्यरत कार्मिकों के लिए शनिवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। सचिवालय प्रशासन अनुभाग-5 द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सचिवालय सेवा के 27 सहायक समीक्षा अधिकारियों (एआरओ) को समीक्षा अधिकारी (आरओ) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

जारी सूची के मुताबिक जिन कार्मिकों को प्रमोशन दिया गया है, उनमें अरविन्द कुमार, मनीष शर्मा, देश दीपक गोस्वामी, अंकित सिंह, मिथिलेश कुमार, कु० कोमल सोनी, शाहीन सिद्दीकी, तूबा अख्तर, आशीष कुमार पाल, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, सुशील कुमार कश्यप, शैलेश यादव, अर्चना, प्रीती नेगी, श्रुति पन्त, गौरव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राकेश कुमार दीक्षित, सुबोध कुमार द्विवेदी, नीलम निगम, दिनेश कुमार यादव, सावित्री बोरा, संगीता सिंह और अविनाश कुमार बाजपेयी शामिल हैं।

सचिवालय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पदोन्नत कार्मिकों को उनकी कार्यकुशलता, सेवा अवधि और पात्रता के आधार पर समीक्षा अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित कार्मिकों को नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे सहायक समीक्षा अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पदोन्नत कार्मिकों ने सरकार और सचिवालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नए दायित्व के साथ वे और अधिक ईमानदारी तथा समर्पण के साथ काम करेंगे।

सचिवालय में कार्मिकों की पदोन्नति न केवल संगठनात्मक मजबूती लाती है, बल्कि कार्य की गति और गुणवत्ता में भी सुधार करती है। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading