Champions Trophy: 23 का बदला पूरा, ऐसे फाइनल में पहुंचा भारत…

चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया हुआ। दोनों ही टीमें खिताब की प्रबल दावेदार थी। लेकिन भारत इस टूर्नामेंट में अजेय बना हुआ है और उसने कंगारू टीम के सामने जीत हासिल कर ली और फाइनल में पहुंच गया।

जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन पूरे उस समय क्रीज पर विराट कोहली के साथ केएल राहुल मौजूद थे। भारत ने 40 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 200 रन बना लिए थे। फिर भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में पांचवां झटका लगा। कोहली धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एडम जैम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 43 ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट पर 226 रन बना लिए था और उसे जीत के लिए 42 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत थी।

भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई थी। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे। हार्दिक पांड्या और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद थे। हार्दिक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। हार्दिक 24 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। फिर क्रीज पर केएल राहुल के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद थे।

रविंद्र जडेजा के साथ और केएल राहुल के छक्के ने भारत को शानदार जीत दिलवा दी। विराट कोहली की शानदार पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है। यह लगातार तीसरी बार है जब भारत सीमित ओवर प्रारूप के आईसीसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहा है।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading