ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत, गांव वालों ने किया पत्थरबाजी
गाज़ीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर चट्टी के पास ट्रक, साईकल सवार सोनवल गांव निवासी बालक को रौंदते हुए भाग गया। इस घटना में बालक की मौके पर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव वालों ने सड़क जाम कर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी।