नोनहर पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना स्थानीय पर नियुक्त उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 गोविन्द मौर्य, उ0नि0 अभिषेक सिंह, का0 मनोज वर्मा, का0 मनोज पटेल, का0 पंकज भारतीया, का0 अभिषेक शुक्ला के द्वारा क्षेत्र में मामूर रहते हुए वाजिदपुर चट्टी पर अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण के बारे में वार्ता कर ही रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर राइसमिल खुर्दापुर – खोजापुर पहुंचे कि दो व्यक्ति पैदल गाजीपुर की तरफ से हाथ में एक बैटरी एक दूसरे सहायता से पकड़कर आते दिखे कि नजदीक पहुंचने पर हम पुलिस वाले अपनी गाड़ी खड़ी कर आने वाले व्यक्तियों को रोके व टोके तो हम पुलिस वालो को देखकर दोनों व्यक्ति बैटरी जमीन पर रखकर भागना चाहे किन्तु हम पुलिस वालों द्वारा हिकमत अमली से कुछ दूर जाते – जाते ,समय 22.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के बाद पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछते जामा तलाशी ली गयी तो उन्होंने अपना नाम 1. अजय कुमार बिन्द पुत्र कन्तू बिन्द नि0 ग्राम मदारपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर 2. बबलू उर्फ बगडू यादव पुत्र फेकू यादव नि0 ग्राम मदारपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर बताये तथा जामा तलाशी में 03 अदद चोरी की बैटरी, 01 अदद पिलास, 01 अदद लोहे की रिंच व 01 अदद हथौड़ा बरामद हुई । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading