संवाददाता सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर,क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व चौकी प्रभारी गोराबाजार उ0नि0 सुनिल कुमार तिवारी मय हमराह का0 अरुन कुमार व चीता मोबाइल के साथ आरटीआई चौराहा के पास वाहन चेकिंग में मामूर थे।
एक मोटरसाइकिल जो विकास भवन की तरफ से आ रही थी कि पुलिस वालो को देखकर वाहन सवार गाड़ी रोककर मोड़ने लगा । संदिग्ध होने पर हमराही कर्म0गण की मदद से रोकते हुए नाम पता पूछा गया तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम नवीन कुमार पाण्डेय पुत्र बृजभूषण पाण्डेय नियर रेलवे स्टेशन राय कालोनी थाना कोतवाली गाजीपुर।
बताया गया की जब तलाशी ली गयी तो नवीन पाण्डेय उपरोक्त के पास पहने हुए पैण्ट के दाहिने फेट मे 01 अदद .9mm की पिस्टल बरामद हुयी तथा दाहिनी जेब में 02 अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद सैमसंग मल्ट्री मीडिया एण्ड्रायड फोन सिम व कैमरा युक्त बरामद हुआ ।
नवीन पाण्डेय से शस्त्र अपने पास रखने व लाइसेन्स के बारे में पूछा गया तो बताया कि इसको मैने बिहार से खरीदा था तथा मेरे पास कोई लाइसेंस नही है । अभियुक्त को अवैध ढंग से प्रतिबन्धित पिस्टल व कारतूस रखने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय मु0अ0सं0 326/21 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
