चुनाव से ठीक पहले, अपहरण?
गाज़ीपुर। जनपद का मोहम्दाबाद ब्लॉक एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं। एक तरफ भाजपा के समर्थित प्रत्यासी अवधेश राय, तो वहीं दूसरी तरफ निर्दल प्रत्यासी उत्सव राय (अप्पू) हैं। दोनो के बीच इस सीट पर सीधी टक्कर है।
पिछले दिनों उत्सव राय की तरफ से अवधेश राय पर सीधा आरोप लगा था कि अवधेश राय ने उनके समर्थन में खड़े एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति को अगवा किया था, जिसे बाद में मोहम्दाबाद कोतवाली ने छोड़ा था। शनिवार को इस सीट पर मामला और गरमा गया। जब खबर आई कि तड़के सुबह अवधेश राय, पियूष राय और उनके समर्थकों ने करीब 6 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भावारकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद मनिया से अगवा कर लिया है। ये आरोप उत्सव राय की तरफ से लगाया गया।
https://youtu.be/hpktaFfyf0w
वीडियो देखें:
https://youtu.be/hpktaFfyf0w