बदले मार्ग से चलेगी गाजीपुर बांद्रा स्पेशल, बिहार की कई ट्रेनों के रूट में बदलाव

एक तरफ जहाँ नॉन इंटरलॉकिंग के कारण गाजीपुर बांद्रा स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदल रहा है तो वहीँ दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशनों के बीच पुल पर जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण बिहार की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 

ब्यूरो डेस्क | पश्चिम मध्य रेलवे के गंगापुर सिटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 18 जुलाई को ट्रेन 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा स्पेशल आगरा कैंट-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर-सवाई माधोपुर होकर जाएगी। उधर,  पूर्व मध्य रेलवे के दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशनों के बीच पुल पर जलस्तर बढ़ गया है। जिस कारण बिहार की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। बुधवार को 04674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस स्पेशल समस्तीपुर में ही निरस्त होगी। जबकि 15 जुलाई को ट्रेन 04673 शहीद एक्सप्रेस स्पेशल जयनगर की जगह समस्तीपुर से लखनऊ को रवाना होगी। बुधवार को 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल दरभंगा-सीतामढ़ी -सिकटा-नरकटियागंज-गोरखपुर होकर चलेगी। जबकि 09166 साबरमती एक्सप्रेस स्पेशल दरभंगा-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर लखनऊ आएगी। ट्रेन 05559 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल भी इसी रूट से चलेगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading