गाजीपुर : किराने की दूकान से मोबाइल सहित 1 लाख से ज्यादा नगद की चोरी

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के मनझरियां गांव स्थित किराने की दुकान में शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे, बगल के ही एक व्यक्ति पर, दुकान में रखा दो मोबाइल सहित एक लाख 20 हजार रूपये चुराने का आरोप लगा है। दुकान मालिक ने चौकी में सूचना दी और कोतवली में नामजद लिखित तहरीर दी है।

दुकान मालिक रामानंद गुप्ता ने बताया कि “घर के सभी सदस्य छत पर सोये थे। जिसका लाभ उठा कर पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति दिवाल के सहारे छत पर चढ़ गया और फिर घर के अंदर दाखिल हो गया। बताया कि दुकान के पीछे के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर उसमें बहन की शादी के लिए रखा 50 हजार रूपये निकाल लिया। जिसके बाद दुकान में दाखिल हो कर डब्बा एवं गल्ले में रखा करीब 70 हजार रूपये चुरा लिया। आहट आने पर जब घर के सदस्य नींद से जागे तो वह घर के मुख्य द्वार खोल कर निकल गया। सदस्यों ने छत से उसे भागते हुए देखा और शोर मचाया लेकिन तब तक वह भाग निकला।”

इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading