अब गाजीपुर में “कोरोना मुक्त भारत”…..

गाज़ीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण चारोओर हाहाकार की स्थिति रही। वहीं पूर्वांचल के गाजीपुर जिले के युवाओं ने अन्य राज्यों के युवाओं के साथ मिलकर इस आपदा में नेक कार्य किया। युवाओं ने रक्तदान व संकल्प फाउंडेशन नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और करीब 1200 लोगों की मदद की।

गाजीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण चारोओर हाहाकार की स्थिति रही। वहीं गाजीपुर के युवाओं ने अन्य राज्यों के युवाओं के साथ मिलकर इस आपदा में नेक कार्य किया। युवाओं ने रक्तदान गाजीपुर व संकल्प फाउंडेशन नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और करीब 1200 से भी ज्यादा लोगों की मदद की। इन दोनों ग्रुप के संस्थापक पुरुषोत्तम चौधरी “आरुष” है और इनके द्वारा ही नेतृत्व किया जा रहा है।

आरुष ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन, वेंटिलेटर व प्लाज्मा न मिलने की हालत में विधायक, डीएम, सीएमओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके किसी भी हालत में लोगों को जरूरत की चीजों को लोगों तक पहुंचाया। व्हाट्सएप्प से शुरू हुआ यह सफर अब इंस्टाग्राम, फेसबुक तक पहुंच गया है। इन युवाओं ने ये दर्शाया है कि कैसे सोशल मीडिया का सदुपयोग किया जा सकता है। इन युवाओं से प्रेरणा लेकर अब और भी लोग सोशल मीडिया से लोगों के मदद के लिए तैयार हो रहे। अब जब आइसीएमआर ने तीसरी लहर के आने का भी संकेत दिया है तो इन लोगों ने अपने स्तर पर तीसरी लहर से लड़ने का भी संकल्प ले लिया है।

टीम के यह रहे अहम हिस्सा

इन युवाओं ने जी जान लगाकर काम किया। सभी अलग-अलग क्षेत्र में काम करते हैं, लेकिन इस महामारी को हराने के लिए एकजुट होकर कोरोना पर डिजिटल स्ट्राइक कर दी। सदस्यों में वीरेंद्र सिंह, आरुष चौधरी , मोहित केशरी, तृप्ति श्रीवास्तव, शीर्षदीप शर्मा, शिवांश त्रिपाठी, उरुज फ़ातिमा, रजनीश मिश्रा, रजत मिश्रा, धीरज जायसवाल, उमाशंकर जायसाल, निखिल मौर्या, प्रिंस अग्रवाल, नवज्योत राय, हैप्पी राय, नवीन राय, अमन राय, अभिषेक यादव, यशवंत यादव शामिल रहे। कोरोना की तीसरी लहर की भी अटकलों के बीच इन युवाओं ने “कोरोना मुक्त भारत” का संकल्प लिया है। इन युवाओं में विद्यार्थी, युवा इंजीनियर, भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading