यूनियन बैंक द्वारा विजिथान का आयोजन…

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार की सुबह राइफल क्लब से आरटीआई चौराहा स्थित यूनियन बेंक आरेसटी तक विजिथान का आयोजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों नें बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक के स्टाफ एवं केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र प्रमुख एवं उप क्षेत्र प्रमुख नें अपने संबोधन से लोगो का मार्गदर्शन किया एवं वहाँ उपस्थित सभी स्टाफ, शिक्षक एवं बच्चों से अपील किया कि वे अपने जीवन में सत्यनिष्ठा का कड़ाई से पालन करें एवं भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में देश का सहयोग करें । इस कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं कविताएँ प्रस्तुत की गई ।

कार्यक्रम के उपरांत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख कमलेश प्रसाद सिंह द्वारा बच्चों को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन सत्यम एवं विनोद शर्मा द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading