समाजवादी जनजागरण पदयात्रा।
*लक्ष्य 2022*
ग़ाज़ीपुर /करण्डा में समाजवादी जनजागरण पदयात्रा
करण्डा/ग़ाज़ीपुर जनपद में चल रहे समाजवादी पार्टी जन-जागरण पदयात्रा आज करण्डा ब्लॉक में पहुँचा जिसमें ज़िला पंचायत सदस्य एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री अंकित भारती उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित जनता में जोश दिखा और इस यात्रा में सेकडो लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव अंकित भारती ने लोगों का उत्तसाह बढाते हुवे कहा की आने वाला चुनाव हम सबके भविष्य का चुनाव है क्यूँकि मौजूदा सरकार में हम सभी पिछड़े वंचित अनुसूचित जातियों के लोगों के अधिकार व सविधान ख़तरे में है और ये सविधान बचाने की लड़ाई है जिसमें पूर्व मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही इसका बचाव सम्भव है। इस यात्रा में करण्डा के ज़िला पंचायत सदस्य पंकज यादव, डॉक्टर इंडरेश एवं तमाम वरिष्ठ नेताओ सहित काफ़ी समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।