CBSE दसवीं के परिणाम घोषित, खुशी से झूम उठे छात्र
CBSE Board 10th Result 2021: सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो चुका है. बोर्ड ने 3 अगस्त यानी आज आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इस साल दसवीं में कुल 99.04 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. दसवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट की घोषणा के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है.

गाज़ीपुर जनपद में शाहफैज पब्लिक स्कूल (Shahfaiz Public School Ghazipur) ने एक बार फिर शान को बरकरार रखा है। स्कूल के छात्र विकास यादव ने 98%, सौम्या नारायण ने 97.2% और नंदिका गुप्ता ने 97% अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं जनपद में सबसे ज्यादा 99.2% अंक सनबीम स्कूल महराजगंज (Sunbeam School Maharjganj) के छात्र विशाल यादव ने पाया। जबकि स्कूल की छात्र रूबी कश्यप ने 97.8% और हिमांशी यादव ने 96.6% अंक प्राप्त किया।
बता दें कि इस साल भी कोरोना संकट के चलते परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं. इस साल मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर रिजल्ट तैयार किए गए हैं.