मोहनगंज पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से चल रहा हरियाली पर आरा

संवाददाता: वीरेंद्र सिंह


अमेठी तिलोई,रायबरेली थाना मोहनगंज क्षेत्र में वन विभाग की मिली भगत से हरियाली पर जमकर आरा चलाया जा रहा है लगभग एक सप्ताह पूर्व से मोहनगंज थाना के गांव जामोंदीप मजरे तिलोई में वन माफियाओं द्वारा सुबह करीब आठ से नीम, आम,चिलबिल,महुआ के हरे भरे पेड़ दिनदहाड़े लकडकट्टों ने वन विभाग व मोहनगंज पुलिस की मिली भगत से साफ कर दिया और वन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी सोते रहे। उक्त बाग वन विभाग की चौकी से लगभग पांच किलोमीटर व मोहनगंज थाने से चार किलोमीटर की दूरी पर हो रहा अवैध कटान क्षेत्र में हरे फलदार वृक्षों का कटान जोरों पर है।वन विभाग व लकडकट्टों की मिली भगत से हरे पेड़ों पर धड़ल्ले से आरा चलाया जा रहा है।लगभग एक सप्ताह से दिन दहाड़े गाँवों में स्थित एक नीम,महुआ,आम का फलदार बाग पेड़ थे बाग मालिक ने वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत कर लकडकट्टों के सहयोग से एक ही रात में आधा दर्जन पेड़े को कटवा डाला गया। इतना ही नहीं रात में ही लकड़ी भी गायब हो गई तथा जड़े खोदकर जमीन भी बराबर करवा दी गई। जिससे लगता ही नहीं कि यहां कभी बाग भी था। जबकि राजस्व अभिलेखों में उक्त जमीन पर आज भी बाग दर्ज है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि पूरी रात दर्जनों मजदूर हरे पेड़ों पर आरा चलाते रहे। पर वन विभाग के अधिकारियों व मोहनगंज पुलिस के पास फोन करते रहे पर कोई झांकने तक नहीं आया। मामले को लेकर वन क्षेत्राधिकारी लालजी मौर्य से फोन पर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उनका जबाब था कि मामला जानकारी में आया हैं शनिवार को हरा महुआ का पेड़ गांव जामोदीप मजरे तिलोई में काटा गया है जिस पर विभाग द्वारा सात हजार का जुर्माना लगाया गया हैं।।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading