Report: हसीन अंसारी
गाजीपुर। सोमवार को जिले के 196 केंद्रों में यूपी बोर्ड की पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के 7277 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी जबकि इंटरमीडिएट के 6838 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
बताया जा रहा है कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही है। परीक्षा के पहले दिन गाजीपुर में बोर्ड परीक्षा के दौरान 4 मुन्ना भाई भी पकड़े गये जो दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 9 जोनल, 32 सेक्टर जबकि 196 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है।