गाज़ीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम 27 जून को दोपहर 12:00 बजे घोषित किया जाना है। जिले के 177601 परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित होना है।
जिले के 1080 विद्यालयों में 177601 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाई स्कूल के 92845 और इंटरमीडिएट के 84756 विद्यार्थी हैं।
परीक्षा के लिए जनपद में 228 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्ष 2019 की तुलना में इस वर्ष 2641 परीक्षार्थी की संख्या कम है। यूपी बोर्ड ने 18 फरवरी से 6 मार्च के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई थी। वही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 मार्च से कराया गया था।
विद्यार्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपना रोल नंबर फीड कर देख पाएंगे।

