गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने के लिए लगातार कवायद की जा रही है।
प्रमुख बातें:
- शिक्षा की गुणवत्ता में कैसे हो आईसीटी का प्रयोग
- प्रारम्भ हुआ 5 दिवसीय आईसीटी वेबिनार
शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में आईसीटी का प्रयोग कैसे करें की भूमिका पर विस्तृज जानकारी देने मिशन शिक्षण संवाद की ओर से जनपद के शिक्षकों के लिए गुरुवार को 5 दिवसीय आईसीटी बेबिनार प्रारंभ किया गया।
पहले दिन के ओपनिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रुप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता जुड़े। उन्होंने शिक्षकों के इस बेबिनार की जानकारी ली। शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शिक्षकों की ओर से किए जा रहे प्रयास की सराहना किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आईसीटी के माध्यम से शिक्षण को रोचक व प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
शिक्षकों के लिए आयोजित इस बेबिनार में पहले दिन आईसीटी के माध्यम से पिक्सल लैब की जानकारी प्रशिक्षिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज की शिक्षिका शीला सिंह ने दिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को कांइड मास्टर, एमएस ऑफिस आदि का प्रयोग शिक्षण में टीएलएम निर्माण व डाटा बनाने के लिए कैसे करें। इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन बड़े शिक्षाविद जुड़कर अपने अनुभवों को साझा करेंगे। इस बेबिनार के टीम में कोआडिनेटर प्राथमिक विद्यालय सैदपुर की सहायक अध्यापिका प्रियंका यादव, बिंदू राय, मुख्य प्रशिक्षिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशेश्वरगंज की सहायक अध्यापक शीला सिंह, सहायक टीम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलावपुर की सहायक अध्यापक कविता तिवारी व टेक्निल सपोर्ट के लिए सत्य प्रकाश सिंह अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

