गाज़ीपुर: जमानियां में नहीं दिख रहा साप्ताहिक बंदी का असर

जमानिया। स्थानीय कस्बा बाजार में गुरूवार को सप्ताहिक बंदी बेअसर दिखाई दे रहा है।

प्रमुख बातें:

  • साप्ताहिक बंदी का नहीं हो रहा है पालन
  • दुकानदार नहीं मान रहे हैं प्रशासन की बात

उपजिलाधिकारी सत्यप्रित सिंह ने सप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करने का निर्देश जारी किया था तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूरे बाजार में अलाउंस कराकर सप्ताहिक बंदी का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई थी। लेकिन सप्ताहिक बंदी का फरमान जारी होने के बाद भी कस्बा बाजार की कुछ दुकाने बेखौफ खुली हुई है तथा कुछ दुकानदार दुकानें खोलकर बेखौफ होकर दुकानदारी करते नजर आए।

कोरोना संक्रमण काल के समय में भी दुकानदार व ग्राहक बेखौफ होकर अपना कार्य कर रहे है। दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क पहने ही अपने कार्य में ब्यस्त है। कुछ दुकानें खुली होने से अन्य दुकानदार खिन्न महसूस कर रहे है।

कुछ दुकानदारों ने बताया कि हम एक तरफ प्रशासन के नियमों का पालन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी दुकानों को खोलकर प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमों की खिल्ली उड़ा रहे है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading