संवादाता : ज़फर इकबाल
ग़ाज़ीपुर। जमानिया कस्बा बाजार स्थित शस्त्र की दुकान सोमवार की दोपहर निरीक्षण करने पहुचे उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह व क्षेत्राधिकारी सुरेश शर्मा ने विक्रय रजिस्टर व स्टॉक रजिस्टर के अभिलेख जमा किए गए। असलहे, विक्रय किए गए कारतूस, प्रयोग में लाए जा चुके कारतूस का खोखा, मौजूद स्टॉक का सत्यापन व निरीक्षण किया। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध रूप से कारतूस की बिक्री ना हो इसके लिए रैंडम आधार पर क्रेताओं से बात कर के इस बात की तस्दीक की गई कि कारतूस उन्हीं के द्वारा ख़रीदा गया है। दुकान पर covid 19 के दृष्टिगत समस्त मानकों का पालन करते हुए विक्रय करने के लिए निर्देशित किया गया।