गाजीपुर :ग्राम प्रधान ने किया चकरोड के कार्य का निरिक्षण, दिए कई निर्देश

सेवराई। तहसील क्षेत्र के कारोबीर रोइनी गांव में मनरेगा मजदूरों के द्वारा चकरोड का कार्य कराया जा रहा है। जिससे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया हो सके।

देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद गैर प्रांत और जिले के प्रवासीयो द्वारा ग्रह जनपद आगमन पर ग्राम पंचायत स्तर से मनरेगा में युद्ध स्तर से कार्य कराया जा रहा है। भदौरा विकास खण्ड के कारोबीर रोइनी गांव में ग्राम प्रधान कामरान खान ने हो रहे चकरोड कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मजदुरो को काम के दौरान मास्क का नियमित प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी अपनाने की अपील की। कहाकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव से एक मात्र तरीका है सामाजिक दूरी एवं सावधानी। इससे संक्रमण चक्र खत्म होगा और लोग सुरक्षित रहेंगे।

इस बाबत ग्राम प्रधान कामरान खान ने बताया कि करीब 150 मजदूरों द्वारा 600 मीटर लंबे सड़क के लिए चकबन्द का कार्य कराया जा रहा है। गांव में कई कार्यो के माध्यम से मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading