गाजीपुर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा जमानिया के देवल में भाजपा के युवा नेता मानवेन्द्र सिंह द्वारा वृक्षारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
बातचीत के दौरान मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष इस अवसर पर इनके द्वारा वृक्षारोपण कर मनोज सिन्हा जी का जन्मदिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए।
पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति के कारण यह आवश्यक है। हमारे पूर्वज इस कार्य को करते आए हैं जबकि आज की पीढ़ी इससे विमुख होती जा रही है। यह चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है, जिससे समाज जागरूक हो कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता करे।
कार्यक्रम में नीरज सिंह, कुन्दन सिंह, समर प्रताप, जितेन्द्र प्रसाद, राकेश सिंह, अमोघ प्रताप, मनीष जायसवाल उपस्थित रहे।