संवादाता : ज़फर इकबाल
ग़ाज़ीपुर |ग़ाज़ीपुर के लाल और भारत पाकिस्तान युद्ध के हीरो पाकिस्तान के टैंक का मुंहतोड़ जवाब देने वाले वीर अब्दुल हमीद की 87 वीं जयंती केक काटकर मनाया।वीर अब्दुल हमीद 10 सितम्बर 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध मे शहीद हुए।
शहीद हसन फाउंडेशन के फाउंडर शहजाद खान ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को याद दिलाने के लिये अपने ही जनपद के ऐसे महान विभूति को भुला देने से आने वाली पीढ़ी माफ नही करेगी। भारत के एक और क्रांतिकारी और ग़ाज़ीपुर के ही माटी के लाल और जिन्ना के दो राष्ट्र का विरोध करने वाले और 16 के उम्र देश के लिये जेल जाने वाले अब्दुल क़य्यूम अन्सारी का 115 वां जन्मदिन मनाई गई। अब्दुल कय्यूम अन्सारी की मृत्यु 1973 में हुई।
फ़िल्म एक्टर बेहज़ाद खान ने कहा कि आज हम ऐसे क्रांतिकारी और योद्धाओं को भूला देते है जो देश के लिये अपने जान कुर्बान कर दिए।पाकिस्तान देश के खिलाफ दोनो ने देश हित के लिये अपनी जान कुर्बान कर दी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार ऐसे क्रांतिकारी लोगों को प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाना चाहिए, जिसे लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।