10 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन
संवादाता : शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन | वही जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा लगातार वार्ता करने के बाद भी इन शिक्षकों का वेतन और कई समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है | उसी को लेकर आज ब्याज कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों लेकर आवाज उठाया | क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि “जो शिक्षकों की समस्याएं हैं उसका निस्तारण जल्द से जल्द करें नहीं तो आप लोगों के खिलाफ जिले के पूरे शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे” वहीं शिक्षक विधायक का कहना है कि “30 सितंबर तक अगर हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई और निस्तारण नहीं किया गया तो उसके बाद हम लोग वृहद आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी |”