कोरोना संक्रमित 94 वर्षीय वृद्धा सफल इलाज के बाद लौटी घर

ब्यूरो रिपोर्ट | कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, साथ ही कहा जा रहा है कि इससे सबसे ज्यादा खतरा वृद्ध और किसी बीमारी से ग्रसित लोगों है तो वहीँ कोरोना काल में एक खुश करने वाली खबर आ रही है. ये खबर महानगर चेन्नई से है.

जानकारी के अनुसार चेन्नई की 94 वर्षीय वृद्धा गौरी कोरोना नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं। न्यूज़ एजेंसी ANI के अनुसार वहां के डॉक्टर जिनका नाम डॉक्टर कन्नन है, उन्होंने ने बताया कि “सांस में दिक्कत, बुखार और खांसी के चलते इन्हें पांच दिन पहले एडमिट किया गया था। इन्हें अनियंत्रित डायबिटीज था। ऑक्सीजन थेरेपी और सही समय पर इलाज मिलने से ये जल्दी ठीक हो गई।”

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading