जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में बुधवार कि शाम करीब 6:00 बजे मामूली विवाद को लेकर में अज्ञात युवक ने पिता और पुत्र की जम कर पिटाई के चला दी गोली दाग दी जिस कारण युवक घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भैदपुर गांव निवासी राज कुमार बिंद उर्फ राजा बिन्द (30) अपने पिता फूलचन्द एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने घर भैदपुर गांव जा ही रहे थे कि अचानक उस दौरान सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार को उनको ओवार टेक करते हुए अपने गांव के लिए रास्ते में घूम गया।
जो उसे मोटरसाइकिल सवार को नागवार गुजरा और उसके घर के पास ही उससे झगडा करने लगा। झगडा होता देख आस पास के लोग आ गये। जिस पर मोटर साइकिल सवार युवक धमकी देते हुए वहां से नरियांव गांव कि ओर चला गया।
कुछ देर बाद करीब 6.30 बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ वापस उसके घर पहुंचा और पिता फुलचन्द बिंद(60) और पुत्र राजकुमार (30) को जम कर मारपीट कर घायल कर दिया। वही शोर सून कर जब आस पास के लोग मौके की ओर जाने लगे तो मारपीट करने आये एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी।
जो पुत्र के कंधे पर लगी। गोली चलाने के बाद सभी मोटर साइकिल से वहाँ से भाग निकले। ग्रामीणों ने आनन फानन में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में भर्ती करया। जहां युवक का प्राथमिक इलाज कर उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है और उसका प्राथमिक उपचार कर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि गोली की सूचना मिली है। जिस पर अभी जांच की जा रही है। मोटर साइकिल तेज चलाने केा लेकर विवाद हुआ है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।