अभाविप ने फूका गहलोत सरकार का पुतला

गाज़ीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने जयपुर के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अभाविप के कार्यकर्ताओं और छात्रों के द्वारा कई सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन में पुलिस बल का प्रयोग कर बर्बरता से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में अभाविप गाजीपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने नगर के विशेश्वरगंज चौराहे पर गहलोत सरकार का पुतला फूंका और विरोध जताया।
पूर्व प्रांत कार्यसमिति सदस्य सारंग राय ने कहा राजस्थान सरकार का रवैया तानाशाही हो गया है ,उन्हें छात्रो के द्वारा उठाई जा रही मांगों को मानना चाहिए
अशोक गहलोत इस प्रकार के कृत्य से अभाविप के कार्य कर्ताओं को रोक नहीं सकते है जितनी बार रोकने का प्रयास करेंगे उतनी बार असफल होंगे।

जिला संयोजक सूरज यदुवंश ने कहा की अशोक गहलोत को छात्रों की ताकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए यह वो छात्र हैं जिन्होंने इनके ही पार्टी के कद्दावर नेता श्रीमती इंदिरा गांधी के आपातकाल को उखाड़ फेंका था तो आज भी राजस्थान की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। इस दौरान कार्यालय मंत्री मनीष ठठेरा, नगर सह मंत्री कृष्ण कुमार बिंद, नगर सह संयोजक sfs दीपक तिवारी , नगर ई मीडिया संयोजक शाश्वत सिंह, नगर कार्यकारिणी सदस्य रितिक सिंह, सौरभ आर्य, ज्ञानेश्वर तिवारी, उज्जवल, कृष्णा ,आकाश ,अंकित, अवनीत व संजीव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading