प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन…

जमानिया में प्रेरणा ज्ञानोत्सव 2021 का आयोजन

ब्लाक संसाधन केन्द्र जमानिया में गुरूवार को ज्ञानोतस्व समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान शिक्षको को आह्वान किया गया कि वह बच्चो में पढा़ई के प्रति रूचि पैदा करे,जिससे वह शैक्षिक कार्य को उत्साह से कर सके।
मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी हरिनारायन ने कहा कि शैक्षिक वातावरण विकसित करते हुए बच्चो में गृह व शैक्षिक कार्य करने के प्रति रूचि पैदा करे।
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने प्रेरणा ज्ञानोतस्व की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि समारोह का उद्देश्य कोविड -19 के कारण लंबे समय तक बंद पड़े विद्यालयो के प्रति बच्चो का पुन: आकर्षण और बच्चो के पठन पाठन में हुए नुकसान को पूरा करने के लिए सौ दिन का विशेष अभियान है।
ए.आर.पी सुनील सिंह ने कार्यक्रम का संचालन व मिशन प्रेरणा के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला, शिक्षक संकुल धर्मराज सिंह ने मिशन प्रेरणा के अन्तर्गत चलने वाले कार्यक्रम शारदा व समर्थ के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
शिक्षक संकुल अखिलेश कुमार ने लिंग विभेदीकरण प्रर अपना विचार रखा।
इस मौके पर दस उत्कृष्ट शिक्षक उर पांच -पांच प्रेरक बालक और बालिकाओ को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया ।
इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, विनीत सिंह (ARP),प्रशांत त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह (ARP),प्रवीण राय, राकेश, संजय,रमाकान्त, गोरख सहित कुल लगभग 250 शिक्षक शिक्षिकाओ ने प्रतिभाग किया ।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading