शहीद हसन फाउंडेशन का स्थापना दिवस,कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 18 मार्च को.

शहीद हसन फाउंडेशन के तत्वाधान में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का होगा आयोजन

जमानिया। शहीद हसन फाउंडेशन के तत्वाधान में 18 मार्च 2021 गुरुवार दिन में 11:00 बजे से एकता मैरिज लान पठान टोली जमानिया में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसीम मोहम्मदाबादी, खान जियाउद्दीन, अहकम गाजीपुरी, सरवर मोहम्मदाबादी, डॉक्टर अलीम, एके बिंदुसार, पूनम गुप्ता, हरिनारायण यादव, इंद्रजीत सिंह चर्चित कवि, पत्रकार व समाजसेवी आदि लोग की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। फाउंडेशन के संस्थापक गुलाम अली खां उर्फ शहजाद ने अपने फाउंडेशन के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कवि, पत्रकार व समाजसेवी आदि वर्ग के लोगों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन अपने गृह जनपद के स्थानीय जमानिया तहसील अंतर्गत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading