छात्र संघ चुनाव नामांकन प्रक्रिया सपन्न- हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन छात्रों ने शक्ति प्रदर्शन किया जहां पुलिस और छात्रों के बीच नोंक झोंक देखने को मिला।अध्यक्ष पद हेतु गोपाल यादव के समर्थक जहाँ कैंपस में जाने का जिद पर अड़े रहे वहीं पुलिस प्रशासन अंदर जाने पर मना कर रहा था।कुछ समर्थक यह आरोप लगा रहें थे कि पुलिस सबके साथ समान व्यवहार नही कर रही है।। वही पुलिस वाले कह रहे थे कि पुलिस के साथ सब बराबर है।कानून सबके लिए एक समान है।जमानिया हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु चार प्रत्यासी, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी और महामंत्री के लिये तीन प्रत्याशी ने नामांकन किया।कल अर्थात 18.3.2021 को नाम वापसी का आखिरी दिन है।। मतदान 24 मार्च को और उसी दिन मतगणना होगी।
ग़ाज़ीपुर के जमानिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर पुलिस व छात्र में नोंक झोंक–