संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के मार्गदर्शन में उ0नि0 वंश बहादुर सिंह चौकी प्रभारी अटवा मोड़ थाना नोनहरा मय फोर्स द्वारा दिनांक 16.03.2021 को समय 11.00 बजे ग्राम बौरी में अवैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी गयी तो मय कच्ची देशी शराब बनाने के उपकरण के साथ दो नफर अभियुक्त गण ।
(1) संजय बनवासी पुत्र केशव बनवासी ग्राम बौरी थाना नोनहरा गाजीपुर (2) मोती बनवासी पुत्र केशव निवासी बौरी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को अवैध देशी कच्ची शराब व निर्माण के संसाधन / उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 54/21 धारा 60,60(1),60(2) आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-
- संजय बनवासी पुत्र केशव बनवासी ग्राम बौरी थाना नोनहरा गाजीपुर
- मोती बनवासी पुत्र केशव निवासी बौरी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
अभियुक्त के पास से बरादमगी –
1.50 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब
2.गैस चूल्हा एक अदद
3.गैस सिलेण्डर एक अदद - टीन डब्बा पाईप लगा हुआ 2 अदद
5.नौसादर 200 ग्राम - यूरिया 6 किलोग्राम
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.उ0नि0 बंश बहादुर सिंह
2.का0 पंकज तिवारी
3.का0 रोहित सिंह
4.का0 मनीष कुमार
5.म0का0 पारो गिरी
6.म0का0 सुधा देवी
7.का0 प्रशान्त कन्नौजिया