एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ अवेटा की जंग जारी रहेगी

शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ:- एनएमओपीएस के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु ने कहा कि नयी पेेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ अटेवा की जंग जारी रहेगी। उन्होने शिक्षककर्मचारियों का आह्वाहन करते हुए।कहा कि विधान परिषद चुनाव में लोग राजनीतिक दलों व सेवानिवृत्त उम्मीदवारों का बायकाट करें। विजय बंधु शुक्रवार को शहर स्थित प्रतिभा स्कूल में संगठन के पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करने के बाद जिले के पत्र-प्रतिनिधियों से मुखातिब थे।
उन्होने कहा कि जब तक अटेवा के लोग संसद और विधानसभाओं ने नहीं पहुंचेगें तब तक पुरानी पेशन की लड़ाई सही से नहीं लड़ी जा सकती इसलिए अटेवा इस बार पूरे प्रदेश में विधान परिषद सदस्य के लिए उम्मीदवारों को मैदान में उतारी है। और लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सभी उम्मीदवार कई जगहों पर जीत दर्ज कर पूरे प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारियों में एक नया उर्जा का संचार करेगें। विजय बंधु ने कहा कि आजमगढ़-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजीव यादव को अटेवा संगठन ने मैदान में उतारा है। उन्होने कहा कि अभी तब वह जहां भी गये है।समर्थन में लोग आ रहे है। इस जनपद में भी नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। जिले की सीमा पर शिक्षक और कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।
पुरानी पेंशन की लड़ाई के लिए वर्ष 2021 में एक ऐतिहासिक रैली लखनऊ में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। जो राष्ट्रीय पैमाने पर होगी। जिसमें पूरे देश से शिक्षक व कर्मचारी शिरकत करेगें। उन्होने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आह्वाहन करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए वह कोई कोर कसर बाकी न उठा रखें। हम जानते है कि लड़ाई लम्बी है लेकिन शिक्षक व कर्मचारियों के भरोसे यह लड़ाई जीती जायेगी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading