ग़ाज़ीपुर। जनपद के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में संविधान दिवस के अवसर पर संस्थान के वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र देव प्रसाद द्वारा संविधान की शपथ प्रशिक्षुओं को दिलवाया, साथ ही मूल अधिकार के साथ मूल कर्तव्यों की जानकारी दी और विश्व के इस सबसे बड़े लोकतंत्र भारत वर्ष के संविधान की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार सदर मुकेश सिंह, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया साथ ही महिला हेल्प लाइन 1076 के बारे में बताया और शासन द्वारा चलाई जा रही 112, 1073, 181 के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, कोई घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रंजीत सिंह ने भी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुवे इस संस्थान से प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया, साथ ही महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति पर भी प्रकाश डाल कर आत्मनिर्भर होने की सलाह दी। इस अवसर पर अतिथि संकाय ज़ेबा अंजुम, निधि कुशवाहा, कार्यालय सहायक रामविलास प्रजापति उपस्थित थे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के वरिष्ठ संकाय सुशान्त श्रीवास्तव द्वारा किया गया।