आज़मगढ़ के पुलिस लाइन में यातायात जनजागरूकता अभियान का समापन सम्पन्न हुआ

शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ यातायात जनजागरूकता अभियान का समापन जनपद आज़मगढ़ के पुलिस लाइन में सम्पन्न हुआ । जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक नगर डॉक्टर राजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक श्री राजेश कुमार के द्वारा उपस्थित छात्र,छात्राओं व अभिवाहको को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा यातायात माह में सम्पन्न हुई प्रश्नोत्तरी निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता,उप विजेता व प्रतिभाग किये प्रतियोगियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र वितरित किया । जनपद आज़मगढ़ में 40 ट्रैफिक वालिंटियर नियुक्त किए गए । जिनको परिचय पत्र प्रदान किया गया तथा यातायात माह में जनजागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण ट्रैफिक प्रभारी कौशल पाठक,हे0का0 मुन्ना सिंह,का0 चंद्रेश मिश्रा,का0 विवेक सिंह,का0 पूर्णमाशी पासवान को पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading