मोदी सरकार किसानों की दुश्मन है – ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा
अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करो,2020 विजली बिल वापस लो,एम एस पी की गारंटी और एम एस पी दर पर खरीद के लिए कानून बनाओ, किसानों पर दमन बंद करो आदि सवालों को लेकर गाजीपुर जिला मुख्यालय कामरेड सरजू पाडेय पार्क मे प्रदर्शन किया
प्रर्दशन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मोदी सरकार ने जो तीन कृषि कानूनों को लाया है ओ किसानों के खिलाफ है बर्बर दमन के बावजूद किसानों को दिल्ली पहुंचने सरकार नहीं रोक पाई है पंजाब हरियाणा समेत देश भर इस आंदोलन में शामिल किसानों के इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए सरकार से किसानो को एम एस पी की गारंटी और एम एस पी पर खरीद के लिए कानून बनाकर कानूनी गारंटी देने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि भाकपा माले और किसान महासभा किसानो की लड़ाई के साथ है उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान और देश की जनता है,। तो दूसरी तरफ किसानो की दुश्मन मोदी सरकार और और कारपोरेट घराने है सरकार एक और एक और कानून पराली जलाने वाले किसानो के खिलाफ लेकर आ रही है जिसके तहत एक करोड़ का जुर्माना है जबकि किसानो के पराली जलाने से सिर्फ 4-5 प्रतिशत प्रदूषण होता है ये सरकार किसानों को सज़ा देने के लिए कानून बना रही है उन्होंने 2020 विजली बिल वापस लेने की मांग उठाई
भाकपा (माले) जिला सचिव रामप्यारे राम ने आन्दोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार किसानों के ज्वलंत सवालो को समय रहते नहीं सुनी गई तो जिले का किसान गरीबों के साथ सड़क पर उतरने काम करेगा ।
प्रर्दशन को मोती प्रधान, योगेन्द्र भारती, मनोज कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा,प्रमोद कुशवाहा,क्रान्ति , जानदेव ने सम्बोधित किया
