AAP सांसद संजय सिंह ने अपने फंड से प्रवासी मजदूरों को भेजा फ्लाइट से पटना

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह बुधवार को दिल्ली में फंसे 21 प्रवासी मज़दूरों को फ्लाइट से पटना, बिहार लेकर जा रहे हैं। सांसद संजय सिंह ने कहा कि “मैंने फैसला किया कि MP के तौर पर मुझे 1साल की फ्लाइट की जो राशि मिलती है उसका इस्तेमाल प्रवासी मज़दूरों को पटना ले जाने में करूंगा।आज 21लोग पटना जा रहे हैं,कल 12 लोग जाएंगे। बहुत साथियों ने इसमें सहयोग किया है कल एक अलग विमान से 180प्रवासी मज़दूरों को पटना लेकर जाएंगे.”

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र हुए लॉक डाउन में लाखों प्रवासी मजदुर देश के विभिन्न राज्यों में फसे हुए थे, जो अब धीरे धीरे अलग अलग माध्यम से अपने घर पहुँच रहे हैं, ऐसेही हजारों मजदुर पैदल ही अपने घरों कि ओर चल दिए थे. दिल्ली में भी प्रवासी मजदूरों को लेकर बहुत विवाद हुआ है, ऐसे में सांसद संजय सिंह ये फैसला चर्चा का विषय है.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading